home

अमेरिका में इस पक्षी ने भड़काई आग, पक्षी आग क्यों लगाते हैं

 

America fire




 दोस्तों! क्या आपने कभी ऐसे पक्षियों के बारे में सुना है जो जानबूझकर जंगल में आग फैलाते हैं? हाँ, आपने सही सुना। आज के इस लेख  में हम ऐसे अनोखे पक्षियों के बारे में जानेंगे, जिन्हें 'फायरहॉक्स' कहा जाता है। तो चलिए, इस दिलचस्प विषय पर चर्चा शुरू करते हैं!"

ये पक्षी कौनसे हैं

"इन पक्षियों को 'फायरहॉक रैप्टर्स' कहा जाता है। इनमें तीन मुख्य प्रजातियां शामिल हैं:

ब्लैक काइट, व्हिसलिंग काइट और ब्राउन फाल्कन

"ये पक्षी मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और उसके आसपास के इलाकों में पाए जाते हैं।"

इन पक्षियों का जंगल में आग भड़काने का तरीका निडर होता है

"ये पक्षी आग से डरते नहीं, बल्कि इसका इस्तेमाल अपने शिकार के लिए करते हैं। वे जलती हुई लकड़ी या जलते तिनके अपनी चोंच या पंजों में उठाकर दूसरे हिस्से में ले जाते हैं। इससे घने जंगलों में आग फैलाते है, और छोटे जानवर जैसे चूहे, खरगोश, छिपकली, और कीड़े आदि जीव डरकर बाहर भागते हैं। फिर ये इन पक्षियों का शिकार बनते है 


"आग का इस्तेमाल करना इन पक्षियों का एक स्मार्ट शिकार करने का तरीका है। जंगल में आग लगने से जमीन साफ होती है और शिकार आसानी से दिखाई देते हैं। यह इनकी प्राकृतिक रणनीति का हिस्सा है, जो उन्हें अन्य पक्षियों से अलग बनाती है।"

"हालांकि इन पक्षियों का व्यवहार प्राकृतिक है, लेकिन इससे जंगल में आग फैलने का खतरा बढ़ता है। यह जंगलों के इकोसिस्टम को प्रभावित करता है और कई जानवरों के जीवन को खतरे में डालता है।" यहां तक की जंगल में आग कई बार इतना भयावे रूप ले लेती है की पूरे जंगल को तो क्या शहरों को भी जलाकर ख़ाक कर देती है जिसके चलते बड़े पैमाने पर जानी और माली नुकसान होता है

"तो दोस्तों, ये थे फायरवर्डस,  जंगल में आग फैलाने वाले पक्षी। ये हमारे लिए प्रकृति की एक अनोखी और रहस्यमयी बात है,  यह आग इतनी तेजी से क्यों फैलती है? 

"जंगल में आग लगने के कई कारण हो सकते हैं। इनमें से कुछ प्राकृतिक हैं और कुछ मानव जनित हैं आइए इन पर नज़र डालते हैं।"

"एक बार जब आग लगती है, तो यह हवा, सूखी लकड़ी, और सूखी घास की वजह से तेजी से फैलती है। इसके फैलने के मुख्य कारण

इंसान के द्वारा, बिजली के तारों से स्पार्किंग के कारण, आकाशीय बिजली गिरने के कारण, 

 तेज हवा आग को फैलाने में मदद करती है।

सूखा मौसम: लंबे समय तक बारिश न होने से जंगल में सूखा होता है, जिससे आग तेजी से पकड़ती है।

अगर आपको यह लेख पसंद आया हो, तो इसे लाइक करें, सब्सक्राइब करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। अगले लेख में फिर मिलेंगे, तब तक के लिए प्रकृति से जुड़े रहे  और अपना बहुत ख्याल रखें


No comments

Powered by Blogger.